सपने में दीवार देखना | Sapne Me Diwar Dekhna

Diwar

सपने में दीवार देखना | Sapne Me Diwar Dekhna

नींद में हम अनेकों प्रकार के सपने देखते हैं जिनमें कई बार हमें सपने में मकान दिखाई देता है, कई बार सपने में हमें माँ दिखाई देती है तो कभी हम सपने में जानवर देखते हैं, कई बार सपने में हम दीवार देखते है। जब हम सपने में दीवार देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या यह सपना शुभ होता है या फिर अशुभ?

(1) सपने में दीवार देखना (Sapne Me Diwar Dekhna)

सपने में दीवार देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। आने वाले समय में आप कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको समाज में, परिवार में मान सम्मान प्राप्त होगा और आपको अच्छी प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी। हो सकता है आने वाले समय में आप किसी व्यापार की शुरुआत करें जिसमें आप बहुत अच्छा कार्य करके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करें साथ ही अत्यधिक धन भी अर्जित करें या आप कोई धर्म से जुड़ा कार्य कर सकते हैं जिससे आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त हो या आप समाज के लोगों के लिए कोई ऐसा कार्य करें जिससे समाज के लोगों को लाभ प्राप्त हो और आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो।

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(2) सपने में दीवार पर कील ठोकते देखना (Sapne Me Diwar Par Keel Thokte Dekhna)

सपने में दीवार पर कील ठोकते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की वजह से आपको लाभ प्राप्त होगा। हो सकता है आने वाले समय में कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपको सलाह दें और उस सलाह को मानने से आपको बहुत लाभ प्राप्त हो। यदि आप व्यापार करते हैं तो कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपको व्यापार से जुड़ी सलाह दे सकता है जिसको मानने से आपके व्यापार में बहुत बृद्धि हो और आप अत्यधिक धनलाभ प्राप्त करें। इस तरह से इसे अच्छा सपना माना गया है।

(3) सपने में दीवार तोड़ते हुए देखना (Sapne Me Diwar Todte Hue Dekhna)

सपने में दीवार तोड़ते हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपकी लड़ाई या झगड़ा हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको बहुत ही सतर्क रहना चाहिए और किसी से भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान होगा। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में परेशानियां आने वाली हैं लेकिन परेशानियों के बाद आने वाले समय में आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें: सपने में अपने आप को देखना कैसा होता है

(4) सपने में टूटी दीवार देखना (Sapne Me Tuti Diwar Dekhna)

सपने में टूटी दीवार देखना संकेत करता है कि आप अंदर से डर और असुरक्षा को महसूस कर रहे हैं। आप किसी कारण से दुखी हैं और अकेलापन महसूस कर रहे हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको अपने डर, असुरक्षा की भावना और दुख के कारण को समझने का प्रयास करना चाहिए और इसे दूर करना चाहिए।

(5) सपने में दीवार में दरार देखना (Sapne Me Diwar Me Darar Dekhna)

सपने में दीवार में दरार देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको परेशानियों, मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद का सामना करना होगा। आने वाले समय में आपके घर-परिवार में लड़ाई झगड़ा हो सकता है जिससे आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपका अपने किसी अच्छे मित्र से भी किसी कारण से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से बचना चाहिए और बहुत ही सतर्क रहना चाहिए।

(6) सपने में दीवार गिरते देखना (Sapne Me Diwar Girte Dekhna)

सपने में दीवार गिरते देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है जिसमें आपको चोट लग सकती है। इस सपने का एक अर्थ यह भी निकलता है कि आने वाले समय में आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद भी आपको सतर्क रहना चाहिए।

(7) सपने में दीवार के ऊपर खड़े होना (Sapne Me Diwar Ke Uper Khade Hona)

सपने में दीवार पर खड़े होना अच्छा सपना माना जाता है। यदि आप सपने में खुद को किसी दीवार के ऊपर खड़ा देखते हैं तो यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है।

यह भी पढ़ें: सपने में गार्डन देखना कैसा माना जाता है?

(8) सपने में दीवार से कूंदते देखना (Sapne Me Diwar Se Kundte Dekhna)

सपने में दीवार से कूंदते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आप परेशानियों और मुसीबतों से बाहर निकलने वाले हैं। हो सकता है अभी आपके जीवन में कई सारी परेशानियां है जिस वजह से आप तनाव महसूस कर रहे हो तो जल्द ही आप इन सभी परेशानियों से बाहर निकलने वाले हैं।

(9) सपने में दीवार से घिरे हुए देखना (Sapne Me Diwar Se Ghire Hue Dekhna)

सपने में दीवार से घिरे हुए देखना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में कठिनाइयां, परेशानियां आने वाली है साथ ही आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। इस सपने को देखने के बाद आपको परेशानियों का हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहना चाहिए।

(10) सपने में दीवार बनाते देखना (Sapne Me Diwar Banate Hue Dekhna)

सपने में दीवार बनाते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं और आने वाले समय में आपको सफलता जरुर प्राप्त होगी। आपको इसी तरह से परिश्रम करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-
सपने में वकालत की पढाई करते देखना कैसा होता है?
सपने में खुद को इंजेक्शन लगते देखना कैसा होता है?
सपने में तुलसी के बीज देखना कैसा होता है?
सपने में अपने पिता को देखना कैसा होता है?
सपने में अपने शत्रु को देखना कैसा होता है?