सपने में मोर पंख देखना | Sapne Mein Mor Pankh Dekhna

peacock feathers

सपने में मोर पंख देखना | Sapne Mein Mor Pankh Dekhna

मोर पंख देखने में बहुत ही सुंदर होता है। मोर पंख के अपने आध्यात्मिक महत्व भी होते हैं। इसी कारण बहुत से घरों में पूजा स्थल पर मोर पंख रखें जाते हैं। कृष्ण भगवान अपने मुकुट पर मोर का पंख धारण किया करते थे। जब हम सपने में यही मोर पंख देखते हैं तो इसे किस प्रकार का सपना माना जाता है? क्या सपने में मोर पंख देखना अच्छा सपना है या इससे हमें कुछ बुरा होने का संकेत प्राप्त होता है?

रहस्य सपनों का (ई-बुक)

(1) सपने में मोर पंख देखना (Sapne Me Mor Pankh Dekhna)

सपने में मोर पंख देखना शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आने वाली है और आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होने वाला है। यह शुभ समाचार आपको अपने परिवार से, मित्रों से, व्यापार, नौकरी से मिल सकता है। सपने में मोर पंख देखना मान सम्मान की प्राप्ति को भी दर्शाता है।

यदि आपको सड़क पर मोर पंख पड़ा हुआ दिखता है तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है।

यदि आप किसी के हाथ में मोर पंख देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आपके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। हमेशा आपके पास पर्याप्त धन धान्य बना रहेगा।

(2) सपने में बहुत सारे मोर पंख देखना (Sapne Me Bahut Sare Mor Pankh Dekhna)

सपने में बहुत सारे मोर पंख देखना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। यदि अभी आपके जीवन में परेशानियां है तो वह सभी परेशानियां दूर होने वाली है और खुशियां ही खुशियां आपके जीवन में रहेंगी।

(3) सपने में मंदिर में मोर पंख देखना (Sapne Me Mandir Me Mor Pankh Dekhna)

सपने में मंदिर में मोर पंख देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले समय में आपका मन अध्यात्म की तरफ लगने वाला है। आने वाले दिनों में आप धर्म से जुड़े कार्यों को करेंगे जिससे आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: सपने में अपने आप को देखना कैसा माना जाता है?

(4) सपने में मरे मोर के पंख को देखना (Sapne Me Mare Mor Ke Pankh Ko Dekhna)

यदि आप सपने में किसी मरे हुए मोर के पंखों को अपने घर की फर्श पर देखते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आपके परिवार में अशांति बढ़ने वाली है जिससे आपके परिवार में लड़ाई झगड़े होंगे। इस सपने को देखने के बाद आपको सतर्क हो जाना चाहिए और किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े से बचने का प्रयास करना चाहिए जिससे घर में शांति बनी रहे।

(5) सपने में मोर पंख उठाते देखना (Sapne Me Mor Pankh Uthate Dekhna)

सपने में मोर पंख उठाते देखना बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यह सपना संकेत देता है कि आने वाले समय में आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर होने वाली है और आप आर्थिक रूप से बहुत मजबूत होने वाले हैं।

(6) सपने में मोर पंख मिलना (Sapne Me Mor Pankh Milna)

सपने में मोर पंख मिलना अच्छा सपना माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में प्रेम का आगमन होने वाला है। यदि आप अविवाहित हैं तो बहुत जल्द आपकी शादी होने वाली है और आपको जीवनसाथी मिलने वाला है जो आपसे बहुत प्रेम करेगा, यदि आप शादीशुदा हैं और आपका अपने पति या पत्नी से कोई विवाद है तो आने वाले दिनों में वह विवाद या मतभेद दूर हो जाएगा और आपस में प्रेम बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: सपने में गार्डन देखना कैसा माना जाता है?

(7) सपने में मोर पंख खरीदते देखना (Sapne Me Mor Pankh Kharidte Dekhna)

सपने में मोर पंख खरीदते देखना अच्छा सपना माना जाता है। यदि आप सपने में खुद को या किसी दूसरे व्यक्ति को मोर पंख खरीदते हुए देखते हैं तो यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपके कार्य में आ रही परेशानियां दूर होने वाली है। हो सकता है आप किसी कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे लेकिन किसी ना किसी कारण से आपके कार्य में बाधा आ जाती थी और आपका वह कार्य रुक जाता था। इस सपने को देखने के बाद आपके कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और आपके रुके कार्य पूरे होने वाले हैं।

(8) सपने में मोर को पंख नोचते हुए देखना (Sapne Me Mor Ko Pankh Nochte Dekhna)

यदि आप सपने में किसी मोर को अपने पंख नोचते हुए देखते हैं तो इसे अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह सपना संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आपको किसी कारण से कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस सपने को देखने के बाद आपको ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपके ऊपर कोई कानूनी केस बने या आपको कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े।

यह भी पढ़ें:-
सपने में वकालत की पढ़ाई करते देखना कैसा होता है?
सपने में खुद को इंजेक्शन लगते देखना कैसा होता है?
सपने में धनिया काटना कैसा होता है?
सपने में तुलसी के बीज देखना कैसा होता है?
सपने में अपने पिता को देखना कैसा होता है?